Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एक न्यूज चैनल का बौद्धिक दिवालियापन (देखें वीडियो)

साधना न्यूज नामक एक न्यूज चैनल ने भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर इसलिए मुकदमा किया है क्योंकि भड़ास पर छपी एक धारावाहिक व्यंग्य कथा ‘चांपना न्यूज’ को उसने खुद की कहानी मान लिया है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में यह मामला मजेदार मोड़ में है. कोर्ट की तरफ से मध्यस्थता कर रहे शख्स का कहना है कि चांपना न्यूज नामक संबंधित भड़ास की पोस्ट में तो कहीं साधना न्यूज या इसकी कंपनी शार्प आई प्राइवेट लिमिटेड का नाम ही नहीं है तो आपकी मानहानि कैसे हुई?

इस पर साधना न्यूज के वकील का जवाब है कि ये जो चांपना न्यूज नाम है, वह साधना न्यूज टाइप का ही लगता है, उच्चारण में, इसलिए हम लोगों की मानहानि हुई है. तब भड़ास के वकील की तरफ से कहा गया कि क्या चांपना न्यूज के अलावा किसी अन्य नाम से कोई कहानी लिखी जाए तो आपको दिक्कत तो नहीं होगी, यथा- ठोंकना न्यूज,  बेलना न्यूज, मापना न्यूज, खांसन न्यूज… इस पर साधना न्यूज का वकील चुप रह गया. इस पर कोर्ट में मामले की मध्यस्थता के लिए नियुक्ति किए गए सज्जन ने मुस्कराते हुए साधना न्यूज के वकील से पूछा- कहीं चोर की दाढ़ी में तिनका तो नहीं!

पूरे मामले को जानने के लिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=KSpA2G2jKEE


नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करके पूरे मामले को विस्तार से समझ सकते हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन