Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फ़ेसबुकी रील युग : व्यूज के मामले में BBC (Boobs, Buttock & Cleavage) कॉम्बिनेशन सबसे आगे है

दीपांकर-

अंग प्रदर्शन और अश्लीलता के आरोप अब तक बाजार पर लगते थे, हर आलोचना ही बाजार के हवाले शुरू और खत्म होती थी.
पर बाजार पर लगे इस कलंक को फ़ेसबुकी रील युग ने थोड़ा हल्का कर दिया है.

पर क्या रील पर हो रहे अंग प्रदर्शन स्वत: स्फूर्ति से नहीं आ रहे हैं? निश्चित रूप से यहां भी बाजार केंद्र में है, लेकिन सिर्फ बाजार की ही बात नहीं है, लोग ही इसकी संचालक शक्तियां हैं, सिर्फ बाजार और एल्गोरिथम पर सारा ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए.

रील ने साफ्ट पोर्न प्रोडक्शन को कुटीर उद्योग में तब्दील किया है.
जीरो कंटेंट के सहारे सिर्फ ब्लाउज ढीला और टाइट करके मिलियन व्यू बटोरे जा रहे हैं.

मध्यमवर्गीय लोग दशकों से भोजपुरी जैसी इंडस्ट्रीज पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते रहे और हाथ में जब कैमरा आया तो कपड़ा ही सरका दिया.

रील पर डांस और क्रिएटिविटी तो बहुत है. लेकिन व्यूज के मामले में BBC (Boobs, Buttock & Cleavage) कॉम्बिनेशन सबसे आगे है.

टिक-टॉक और रील के तकरीबन आधे दशक के इतिहास में देखें तो गिनती के स्टार्स ने ही रील से हट के कुछ अलग किस्म के मनोरंजक कंटेंट दिये हैं, ज्यादातर एकाध एल्बम बनाकर रील की दुनिया में वापस आ जाते हैं.

एक क्रिएटिव प्लेटफार्म जो दिखने में हाइली डेमोक्रेटिक है उसे अधनंगा-नाच करके भर दिया गया है, क्योंकि ये सबको आसान लगता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन