Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

‘NDTV इंडिया’ पर आज रात आखिरी बार प्रसारित होगा ‘BBC दुनिया’ का शो!

एनडीटीवी इंडिया पर ऑन एयर होने वाला शो बीबीसी दुनिया आज से बंद हो जाएगा. इस शो को बीबीसी की जानी-मानी एंकर सारिका सिंह होस्ट करती थीं.

बता दें कि, 20 जनवरी 2020 से शुरू हुआ यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय महत्व के उन विषयों को देखा जाता था, जिन पर चर्चा तो होती थी लेकिन गहराई से नहीं बताया जाता था.

इस प्रोग्राम में वैश्विक घटनाक्रमों का भारत में पड़ने वाले असर को गंभीरता से रखा जाता था. ये कार्यक्रम प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खासतौर पर उपयोगी माना जाता था.

बीबीसी दुनिया की पत्रकार और होस्ट सारिका सिंह ने एक्स पर लिखी एक पोस्ट में कहा कि, “आज आख़िरी बार देखिए bbc Duniya.. ndtvindia 10 pm, लेकिन Bbcduniya का सफर जारी रहेगा, आपको पता है हमे कहाँ ढूँढना है BBCHindi.”

बताया जा रहा है कि एनडीटीवी ने बीबीसी के साथ अपना करार ख़त्म कर दिया है. इस बुलेटिन को अब रात 10 बजे सिर्फ बीबीसी हिंदी के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें…

BBC भारत की इस प्राइवेट कंपनी में शिफ्ट करेगा अपने 200 से ज्यादा कर्मचारी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन