Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

BBC के नए चेयरमैन होंगे भारतीय मूल के डॉ समीर शाह

BBC के नए चेयरमैन को लेकर घोषणा हुई है. ब्रिटेन सरकार ने इस पद के लिए डॉक्टर समीर शाह का नाम तय किया है. शाह इस साल अप्रैल माह में इस्तीफा देने वाले रिचर्ड शार्प की जगह लेंगे.

कहा जाता है कि बीबीसी अपने सभी कामकाज के लिए पूर्णतया स्वतंत्र है लेकिन उसका चेयरमैन कौन होगा यह ब्रिटिश सरकार द्वारा मनोनयन के आधार पर तय किया जाता है.

समीर शाह पिछले 40 वर्षों से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं. भारतीय मूल के शाह का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था. बीबीसी चेयरमैन बनने से पहले शाह कई अहम पदों पर रह चुके हैं.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके शाह इस समय जूनिपर नामक टीवी प्रोडक्शन संस्था के हेड हैं. यह कंपनी बीबीसी समेत अन्य चैनलों के लिए कंटेंट तैयार करती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन