Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रतिभावान पत्रकारों के लिए ‘भड़ास डिजिटल मीडिया सर्विस क्लब’ की शुरुआत

Yashwant Singh-

Bhadas Digital Media Service Club (BDMSC) : “भड़ास डिजिटल मीडिया सर्विस क्लब” की शुरुआत की जा रही है। बिना गॉड फादर बनाए, बिना हाई लेवल के संपर्क-संबन्ध रखे, मीडिया में जॉब तलाश पाना मुश्किल होता है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को मीडिया में मौका नहीं मिल पाता है जिनके मीडिया में उच्च स्तर के लिंक नहीं होते। खासकर जिलों और ग्रामीण इलाकों के टैलेंटेड जमीनी पत्रकारों को मीडिया की नियुक्तियों में पारदर्शिता न होने के कारण उचित स्थान नहीं मिल पाता है।

इन युवाओं के लिए भड़ास डिजिटल मीडिया सर्विस क्लब की शुरुआत की जा रही है। हम उन्हें भड़ास में सीनियर पद पर जोड़ेंगे, उन्हें स्थापित करेंगे, उन्हें हर खबर पर मानदेय देंगे, उन्हें अपने नीचे रिक्रूटमेंट का अधिकार देंगे, उन्हें अच्छी अर्निंग के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

भड़ास डिजिटल मीडिया सर्विस क्लब में आपका चयन आनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। एक सप्ताह तक विविध परीक्षण किए जायेंगे। उत्तीर्ण होने पर इस क्लब में शामिल किया जायेगा। शुरुआत में दस लोगों की नियुक्ति की जानी है। अभी एक जिले से एक ही व्यक्ति की नियुक्ति की जायेगी। अगर आप लिखने पढ़ने दौड़ने का काम अच्छे से कर सकते हैं, मीडिया इंडस्ट्री में रह कर के अपनी जीविका चलाना चाहते हैं तो बायोडाटा मेल करें-

[email protected]

Subject में भड़ास डिजिटल मीडिया सर्विस क्लब (बी डी एम एस सी) लिखें और अपने जिले का नाम भी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन