Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

अक्षय की मौत पर भाजपा नेता का बेहूदा बयान- ”मुझसे बड़ा पत्रकार है क्या?”

नई दिल्ली। जहां एक ओर व्यापमं घोटाले को लेकर कवरेज करने गए पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बाद हर कोई अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने एक संवेदनहीन और बेहूदा बयान दिया है। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने कहा- ”पत्रकार-वत्रकार क्या होता है और मुझसे बड़ा पत्रकार है क्या? पत्रकार की क्या बात करते हो? अक्षय की मौत हार्ट अटैक से हुई है।”

विजयवर्गीय के इस बेहूदा बयान की विरोधियों ने जमकर आलोचना की है। मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापमं घोटाले से जुड़े एक मामले की पड़ताल के दौरान अक्षय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार को अक्षय व्यापम घोटाले की आरोपी रही नम्रता डामोर के झाबुआ स्थित घर गए थे। एमबीबीएस की छात्रा रही नम्रता की भी जनवरी 2012 में संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसी की मौत से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए अक्षय उसके घरवालों से मिलने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक नम्रता के पिता से बातचीत के दौरान ही अक्षय की तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. dr satish tyagi

    July 6, 2015 at 3:06 pm

    पार्टी का महासचिव बनते ही दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया | अगर भाजपा का यह पगलाया नेता कैलाश विजयवर्गीय केंद्र में मंत्री या मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता तो अपने ही कपडे फाड़ लेता | कोई इस तथाकथित राष्ट्रवादी को बताये कि इस देश में कहीं मौत होती है तो पूरे गाँव में चूल्हे नहीं जलते और ये इंसान {?} मौत की खबर का जश्न मनाता है | डूब मर |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन