Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारों के सम्मान की रक्षा का संघर्ष जारी रहेगा : आईजेए

बिल्थरारोड (उ.प्र.) : पत्रकारों के सम्मान और उनकी रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव संघर्ष करता रहेगा और मीडियाकर्मियों के हित में चलाये गए हर मिशन में हमें पूरी सफलता भी मिलेगी लेकिन यह तभी संभव है, जब क्षेत्र का हर पत्रकार अपना व्यक्तिगत द्वेष छोड़कर एक हो। 

बिल्थरारोड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी व अन्य पत्रकार

ये बातें इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने शाम कहीं। वह एसोसिएशन की बलिया इकाई के पदाधिकारियों के बीच आई कार्ड वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक में एसोसिएशन के जिला इकाई एवं तहसील इकाई के सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने आई कार्ड प्रदान किया और सभी पदाधिकारियों को एसोसिएशन की मजबूती हेतु पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती हेतु अपने-अपने सुझाव दिए। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिह्न प्रदान कर बलिया के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय व शीतल प्रसाद, सचिव नवीन मिश्र, संगठन सचिव डारु मोहन चंद्र गुप्त, तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह बिसेन, वेद प्रकाश शर्मा, महेश बरनवाल, मृत्युंजय तिवारी, अमरनाथ गुप्त, धनंजय शर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय मद्धेशिया ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन