Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

‘स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां’ किताब में ips संतोष के इस प्रयोग का भी ज़िक्र!

केंद्रीय गृह मंत्रालय की एजेंसी बीपीआरएंडडी ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों में छत्तीसगढ़ पुलिस केनिजातअभियान को किया शामिल

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं अन्य पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों पर एक किताब “स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां” प्रकाशित किया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इसमें देश भर के पुलिस संगठनों के उल्लेखनीय कार्यों के कुल तीस उत्तम कार्य शामिल किए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरिया पुलिस के निजात अभियान पर विस्तृत आलेख (पेज 81- 90) प्रकाशित हुआ है।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाहियां तेज कर दी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोरिया, संतोष सिंह द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरुकता अभियान, “निजात” की शुरुआत किया गया था, जो इस लड़ाई में कारगर अभियान साबित हुआ।

Advertisement. Scroll to continue reading.
ips Santosh

इसने अवैध नशे के सौदागरों में दहशत पैदा किया है, साथ ही व्यापक जनजागरूकता व नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग आदि में मदद कर बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर करने में सफल हुआ है। वर्तमान में राजनादगांव पुलिस द्वारा भी यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा भी राज्य के अन्य जिलों को कोरिया/राजनांदगांव पुलिस के निजात अभियान के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु लिखा गया है।

इस प्रकाशित किताब में इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सलवाद के इतिहास व विविध पहलुओं, और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम डायल 112 की जानकारी संबंधित लेख भी शामिल है। इस किताब का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में ’48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ में किया। अभी बीपीआरएंडडी (BPRD) ने अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement