Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

किसी एक महीने में भड़ास4मीडिया को गूगल एडसेंस के ज़रिए सर्वाधिक कमाई मार्च माह में हुई!

यशवंत सिंह-

लिखने पढ़ने का पैशन अगर पैसा भी देता रहे तो कितना बढ़िया है न! इस बार फिर सवा सौ डॉलर मिलने की सूचना मिली है। हफ़्ते भर में अकाउंट में आ जाएगा, जैसे पिछले महीने आया था।

हालाँकि मैं पैसे या लाइक्स पाने के लिए नहीं लिखता। जो मन में आता है उसे प्रकट कर देता हूँ। कभी ओछी चीज भी लिख देता हूँ तो कभी ऊँची कोटि का कागज कारे हुआ जाता है।

बहुत से लोग इनबॉक्स में पूछते हैं कि कैसे कमाया जाता है यहाँ लिखकर। मैं क्या बताऊँ? मैं तो लिखता जाता हूँ, पैसा आता जाता है। देखते हैं मेटा कब तक कृपालु बना रहता है।


किसी एक महीने में भड़ास4मीडिया को गूगल एडसेंस के ज़रिए सर्वाधिक कमाई मार्च माह में हुई। पूरे तीन सौ तिहत्तर डॉलर! पेमेंट आ चुका है अकाउंट में। मैं अगर अब कुछ भी न करूँ तो सिर्फ़ लिखने पढ़ने से महीने में अमेरिकी कंपनियाँ पाँच सौ डॉलर तक दे देंगीं।

ये सब इसलिए बता लिख रहा हूँ ताकि बाक़ी मीडियाकर्मी साथी प्रेरित हों। आज के दौर में मीडिया में टैलेंटेड लोग लाखों रुपये कंटेंट क्रिएट कर कमा रहे हैं।

रवीश कुमार, अजीत अंजुम, संजय शर्मा आदि की कमाई तो पूछिये मत। सैकड़ों साथी अपने परिश्रम से अपने कंटेंट से लाखों कमा रहे हैं। इस विषय पर कभी विस्तार से लिखूँगा, अगर पढ़ने जानने को लोग इच्छुक हुए तब!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरि

    April 27, 2025 at 8:11 am

    बिल्कुल भैया बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन