Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘Bharat-24’ की धमाकेदार लॉन्चिंग, पहले ही दिन अपनी छाप छोड़ी, देखें तस्वीरें

देश के नए नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल की दुनिया में अब एक नए चैनल की धमाकेदार एंट्री हो गई है… न्यूज चैनल भारत 24 की कल केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्चिंग की…

इस मौके पर भारत 24 के CEO एवं प्रधान संपादक डॉ. जगदीश चंद्र एवं उनकी टीम की मौजूदगी में अनुराग ठाकुर ने भारत 24 की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी… विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय भी मौजूद रहे…

नोएडा सेक्टर-62 स्थित ऑफिस से कल रात श्री गणेश वंदना के साथ चैनल की ऑनस्क्रीन शुरुआत की गई… इस खास मौके पर भारत 24 का पूरा स्टाफ मौजूद रहा… मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार, स्ट्रैटेजिक एडवाइजर एवं CBO मनोज जिज्ञासी, सीनियर एडिटर सैयद उमर, सीनियर एंकर मीमांसा मलिक, अनिता हाड़ा और दिल्ली न्यूज एडिटर अदिति नागर भी मौजूद रहीं….

फर्स्ट इंडिया चैनल के डायरेक्टर वीरेन्द्र चौधरी ने भी लॉन्चिंग सेरेमनी में शिरकत की…. लॉन्चिंग सेरेमनी में नवीन कपूर, संत प्रसाद, त्रिदीब रमन, अतुल अग्रवाल, अमित मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए….

लगभग अपने चार हजार संवाददाताओं के साथ अब देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता की आवाज सरकार तक और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक प्रमुखता से दिखाकर जनता और सरकार के बीच एक पुल का काम करेगा भारत 24 न्यूज चैनल…

गौरतलब है कि यह चैनल केवल TRP की दौड़ में शामिल नहीं होगा बल्कि इंडस्ट्री में एक ताजी हवा के झोंके की तरह होगा… जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक होने वाली कवरेज को उचित स्थान मिलेगा… चैनल पर आने वाली खबरों को लेकर मीडिया क्षेत्र में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

देखें कुछ अन्य तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन