Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

भास्कर समूह से रिटायर होने के बाद डॉ भारत अग्रवाल अब अदानी ग्रुप से जुड़े, एनडीटीवी में सम्भालेंगे बड़ी ज़िम्मेदारी

दैनिक भास्कर ग्रुप के पर्याय माने जाने वाले डॉ भारत अग्रवाल ने रिटायरमेंट के बाद नई पारी की शुरुआत कर दी है। वे अडानी ग्रुप के साथ जुड़ गये हैं। बीते नवंबर महीने में उन्होंने दैनिक भास्कर ग्रुप की कंपनी डीबी कॉर्प को गुडबॉय कहा था।

बताया जाता है कि डीबी कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल ने डॉ भारत अग्रवाल की विदाई के मौक़े पर एक स्नेहिल व भावुक पत्र लिखा जिसमें चालीस वर्षों के पारिवारिक संबंधों और पच्चीस साल के व्यावसायिक रिश्तों का हवाला दिया।

मालूम हो कि उम्र के साठ बरस पूरे होने के कारण डॉ भारत अग्रवाल भास्कर समूह से रिटायर हुए। जानकारी आ रही है कि वे अब अडानी ग्रुप के हिस्से हो गये हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

डॉ भारत अग्रवाल को अडानी समूह ने अपने मीडिया वेंचर के साथ जोड़ लिया है। उन्हें एनडीटीवी समूह का सीनियर मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि अडानी ग्रुप मीडिया में जोरशोर से विस्तार कर रहा है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

डॉ भारत अग्रवाल ने भास्कर ग्रुप के साथ जुड़ कर कंपनी को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। बहुत से लोग भारत अग्रवाल को सुधीर अग्रवाल का छोटा भाई समझते रहे हैं। भास्कर के कर्ताधर्ताओं से ऐसा कुछ गहरा जुड़ाव रहा है भारत अग्रवाल का।

भारत अग्रवाल ने बेहद सम्मानजनक तरीक़े से भास्कर समूह से विदाई ली और अब पोस्ट-रिटायरमेंट एक शानदार पारी की शुरुआत की है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

भारत अग्रवाल असली वाले डॉक्टर हैं। वे एमबीबीएस हैं। पूरी जानकारी उनके नाम से संचालित वेबसाइट पर उपलब्ध इस बायोडाटा में है-

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement