Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार, अशोक श्रीवास्तव और वाशिंद्र मिश्रा के बीच 4.5 एकड़ जमीन की ये लकड़ी क्या है? देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तीन मिनट से ज्यादा अवधि का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत समाचार, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और पत्रकार वाशिंद्र मिश्रा का एक शख्स नाम लेकर साढ़े चार बीघा जमीन पर कब्जा करने की बात कर रहा है। इस वीडियो को डीडी न्यूज वाले अशोक श्रीवास्तव ने शेयर करते हुए दलाल फलाल टाइप के शब्दों का इस्तेमाल किया है। अशोक को गाजियाबाद के पत्रकार लोकेश राय ने कानूनी कार्रवाई करने जैसी बात कही लिखी है। पूरा मामला क्या है नीचे पढ़ें और वह वीडियो देखें जो विवाद का कारण बनता दिख रहा है


लोकेश राय-

लोग इसीलिए दिल्ली मीडिया को चंद चूरन चटनियों के चलते गरियाते है, बिना खबर की प्रमाणिकता के वाट्सएपिया ज्ञान की बदौलत अपनी नौकरी चलने वाले, किसी पूर्वाग्रह से प्रभावित होकर एक संस्थान और उसके जुड़े लोगों को बदनाम करने की साजिश कर रहे है।

आपको बता दूं कि भारत समाचार से वाशिन्द्र मिश्रा नाम का कोई पत्रकार न संस्थान में रहा है न वर्तमान में है। खुद जिन शब्दों से नवाजे जाते हो उसे किसी दूसरे के लिए इस्तेमाल न करो अशोक श्रीवास्तव (AshokShrivasta6) कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहे।


अशोक श्रीवास्तव-

दूसरों को गोदी मीडिया कहने वाले दलाल पत्रकारों की पोल खोल दी है पत्रकार सुधीर पांडे (SKPandey1312) ने। अभी तक तो हम यूपी की 2BHK महिला पत्रकार के किस्से सुनते थे पर सुधीर पांडे बता रहे हैं कि भारत समाचार के पांडे जी को मुलायम सरकार ने 4.5 एकड़ जमीन औने पौने दाम पर दे दी थी।

4.5 एकड़ जमीन लेने वाले दलाल भी दूसरों को गोदी मीडिया कहने की हिम्मत जुटा लेते हैं। गजब है ये भी।

इस वीडियो से उठा विवाद- देखेंसाढ़े चार बीघा जमीन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन