भारत अपडेट चैनल ने अपने नए प्रमोटर्स के जुड़ने के साथ ही देशभर में अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत बनाने की तैयारी कर ली है। चैनल के सीईओ, ललित सिंह राजपूत, ने जानकारी दी है कि दीपावली के बाद भारत अपडेट को नए कलेवर और नई ऊर्जा के साथ सभी डीटीएच प्लेटफार्म्स पर लॉन्च किया जाएगा।
ललित सिंह राजपूत ने बताया कि इस नए बदलाव से दर्शकों को बेहतर कंटेंट और अनुभव प्रदान किया जाएगा। चैनल की टीम ने इसके लिए कई प्रमुख बदलाव किए हैं और इसे अधिक आकर्षक और सूचना-प्रधान बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य देशभर में चैनल की पहुंच को बढ़ाना और दर्शकों को सटीक और तथ्यात्मक जानकारी देना है।
राजस्थान के नए प्रमोटर्स के साथ जुड़ने के बाद चैनल ने यह घोषणा भी की है कि वह जल्द ही एक राजस्थान का रिजनल चैनल और इंग्लिश चैनल भी लॉन्च करने जा रहे हैं। यह इंग्लिश चैनल दर्शकों को वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए एक नया मंच होगा।
बताया जा रहा है की भारत अपडेट न्यूज चैनल की कमान अब अनुभवी हाथों में दे दी गयी है… जिनके पास 20-25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है और प्रतिष्ठित चैनल्स में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
भारत अपडेट चैनल की टीम में कई वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने एंकर भी जल्द जुड़ने जा रहे हैं जिसकी जानकारी चैनल के सीईओ ललित सिंह ने दी है। फिलहाल बड़े चेहरे और नामों को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है।
चैनल में इनपुट में कई नये बदलाव भी किये जायेंगें..जिसके लिए तकनीकी टीम भी हायर कर ली गयी है ताकि जल्द से जल्द ऑफिशियल launching की जा सके।
चैनल की ओर से कहा गया है, भारत अपडेट टीम की सबसे बड़ी ताकत ग्राउंड रिपोर्टिंग है। जिसके लिए 500 से ज्यादा रिपोर्टर को देश भर में नियुक्ति की जा रही है।
चैनल के सीईओ ललित सिंह ने कहा है कि खबर को लेकर पूरी कोशिश रहेगी कि जैसी खबर हो वैसे ही दर्शकों तक पहुंचे। इसके लिए रिपोर्टिंग टीम नये तकनीक के साथ सीधे ग्राउंड जीरो से खबरें अपडेट करेंगी।



हेडलाइन न्यूज़ टूडे
November 22, 2024 at 10:20 pm
नये चैनल लांच की बात छोड़िए जो पुराना चैनल चल रहा था, वो भी बंद हो गया। आफिस पर ताला लग गया। सारे कर्मचारी तीन- चार महीने से सैलरी के भटक रहें है। चैलन के मालिक सिर्फ कर्मचारियों को नये चैनल और नये प्रमोटर की गोली दे रहें हैं।
भारत अपडेट के कर्मचारी भुखमरी और आत्महत्या के कगार पर आ चुके हैं।
और मालिक लोग राग देते हैं कि हम बड़े पैमाने पर आ रहें हैं।
“घर मे नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने”