Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ग्रामीण भारत में ‘भारत24’ का हल्ला, मार्केट रीच में एबीपी और न्यूज नेशन को पीछे छोड़ा!

TRP ratings की सर्वोच्च संस्था BARC द्वारा आज सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार “भारत-24” ने Free platform Rural मार्केट में एक बार फिर एबीपी न्यूज चैनल को पछाड़ दिया है। मार्केट रीच के मामले में भारत24 अब 1 करोड़ 51 लाख पर पहुंच चुका है। वहीं एबीपी न्यूज चैनल की मार्केट रीच 1 करोड़ 38 लाख है। न्यूज नेशन (1 करोड़ 33 लाख) से भी मार्केट रीच में भारत 24 काफी आगे है।

भारत24 ग्रामीण भारत में तेजी से बढ़ने वाला चैनल बन गया है। राज्यवार बात करें तो उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में चैनल को 61 लाख 33 हजार लोग लगातार देख रहे हैं। वहीं एमपी-छत्तीसगढ़ में भारत24 को 36 लाख 77 हजार लोग देख रहे हैं।

राजस्थान में भारत24 ने एक बार फिर धाक जमाई है। राजस्थान में 22 लाख 51 हजार लोगों की पहली पसंद अब भारत24 बन गया है। बिहार-झारखंड में 22 लाख 38 हजार लोग चैनल को देख रहे हैं। महाराष्ट्र-गोवा में 14 लाख 77 हजार लोगों की पसंद भारत 24 है। इस तरह भारत में भारत24 ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली है।

इस अवसर पर चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ.जगदीश चंद्र ने चैनल के स्टाफ को बधाई देते हुए कहा है कि चैनल का लक्ष्य गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर लोगों के बीच खबरें सबसे पहले पहुंचाना है। इस मक़सद में हम सफल होते हुए दिख रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन