Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

देखिए भास्कर वालों की ये सात मंजिला अवैध इमारत, पट्टा निरस्त पर अवैध कब्जा अब भी खड़ा!

नारायण शर्मा की रिपोर्ट-

सात मंजिला अवैध इमारत दैनिक भास्कर रायपुर की

अखबार की आड़ में दैनिक भास्कर ग्रुप खूब धंधेबाजी करता रहा है!

रायपुर। दैनिक भास्कर रायपुर को रजबन्धा मैदान में 45725 वर्ग फुट का नजूल भूमि ब्लाक नम्बर 9 प्लाट नम्बर 1 में से पट्टा दिया गया था। भास्कर समूह ने आवंटित क्षेत्र से अधिक 10,175 वर्गफ़िट जमीन पर अधिक अवैध कब्जा कर रखा है।
दैनिक भास्कर ग्रुप ने शासन प्रब्याज़ी भू भाटक रुपये 7,61,72,877.00 का भुगतान नहीं किया है।

दैनिक भास्कर ग्रुप ने अखबार के प्रकाशन के लिए जमीन ली थी। उस जमीन पर व्यावसायिक काम्प्लेक्स तान दिया, सारे नियमों को ताक पर रख कर।

छत्तीसगढ़ शासन ने भास्कर ग्रुप की नजूल जमीन का पट्टा निरस्त कर दिया, शर्तों का उल्लंघन करने पर। उसके बाबजूद भी आजतक प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर पाया दैनिक भास्कर के खिलाफ।

भास्कर के अवैध निर्माण को नहीं तोड़ पाया और ना ही सम्पत्ति को राजसात किया, आखिर क्यों?

अगर किसी गरीब ने अवैध कब्जा किया होता तो अवैध निर्माण कब का तोड़ दिया होता।

दैनिक भास्कर ग्रुप जनहित की पत्रकारिता की आड़ में डी. बी. पावर प्लांट चला रहा है।

तेल बेच रहा है। नमक बेच रहा है। कोयला घोटाले कर रहा है। मांस-मछली बेच रहा है। पत्रकारों का शोषण कर रहा है।

ग्रामीण पत्रकारों को मजीठिया वेज़ बोर्ड के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है।

लेखक नारायण लाल शर्मा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार हैं। राजस्थान पत्रिका वीर अर्जुन जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन