Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर सतना में जबरन साइन करवा रहा प्रबंधन, जीएम गेट से बाहर फिकवाने की धमकी दे रहा

सतना से खबर है कि यहां दैनिक भास्कर आफिस में कर्मचारियों से प्रबंधन के लोग एक कागज पर जबरन साइन करवा रहे हैं. इस कागज पर लिखा गया है कि हमें मजीठिया वेज बोर्ड की जरूरत नहीं है. बताया जा रहा है कि जनरल मैनेजर पुष्पराज सिंह साइन न करने वालों को धमका रहा है कि उन्हें गेट से बाहर फेंक दिया जाएगा. कई लोगों पर यह जीएम तीन महीने का वेतन लेकर नौकरी छोड़ना का दबाव भी बना रहा है. सूत्रों का कहना है कि सतना के जितने भी लोकल कर्मचारी हैं, उन्होंने साइन कर दिया है.

उधर, जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले में व्यस्था है कि एवार्ड यानि वेतन व आर्थिक लाभ दिए जाने को लेकर इंप्लाई व इंप्लायर के बीच कोई नकारात्मक समझौता मान्य नहीं हो सकता. नकारात्मक समझौता का मतलब ऐसे समझौता जिसमें इंप्लाई को कम सेलरी देने की बात कहकर साइन करवाया गया है. इसलिए जितने भी अखबार घराने जिस जिस तरीके से साइन करवा रहे हैं, ये सब सुप्रीम कोर्ट में अमान्य हो जाएगा, बशर्ते साइन करने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट में लिखकर बाद में दे दें कि उनसे जबरन साइन कराया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन