Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर हरियाणा-पंजाब में छंटनी, जांलधर से चार ने दिया इस्तीफा

दैनिक भास्कर प्रबंधन ने पूरे हरियाणा में बड़े पैमाने पर छंटनी की है. कई लोग ऐसे भी हटाए गए हैं जो काफी समय से नौकरी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि रेवाड़ी में नौकरी से हटाए जाने की सूचना से 45 वर्षीय फोटो जॉर्नलिस्ट की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. कहा जा रहा है कि स्टाफ में 50 प्रतिशत तक कटौती की गई है. दैनिक भास्कर रेवाड़ी से मार्केटिंग प्रभारी जितेंद्र शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया है.

इस बीच, दैनिक भास्कर जालंधर के 4 रिपोर्टरों ने नौकरी छोड़ दी है. सूत्रों के मुताबिक चीफ रिपोर्टर जगजीत सिंह सुशांत, सीनियर रिपोर्टर अंकित शर्मा, सीनियर रिपोर्टर रवि रौणखर, क्राइम रिपोर्टर फरीद शेखुपुरिया नौकरी छोड़ चुके हैं.

रवि रौणखर ने Jalandharpost नाम का न्यूज पोर्टल शुरू किया है. बाकी तीन ने दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. अब एक न्यूज एडिटर, एक डिप्टी न्यूज एडिटर, एक ब्रांड मैनेजर, एक चीफ फोटो जर्नलिस्ट को इस्तीफा देकर 1.5 महीने की सैलरी ले जाने को कहा है. इनमें से दो साथी तो अपने जीवन के ऐसे पड़ाव में पहुंच चुके हैं कि वह सोच रहे हैं कि अब कहां जाएं. दोनों 42 साल पार कर चुके हैं.

सीनियर रिपोर्टर विकास वोहरा के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन अफसर की नौकरी मिल गई है. यानी पिछले एक महीने में भास्कर जालंधर टीम से चार सीनियर रिपोर्टर और एक चीफ रिपोर्टर नौकरी छोड़ जा चुका है. अब दैनिक भास्कर जालंधर में पुरानी टीम में सिर्फ दो स्पेशल कोरेस्पोंडेंट और नए ट्रेनी या स्ट्रिंगर ही बचे हैं. सारा न्यूजरूम खाली हो गया है. दो जूनियर रिपोर्टर हैं लेकिन वे सिर्फ प्रेस नोट और स्कूल कालेजों की खबरें लिखने के लिए ही हैं.

स्पेशल करेस्पोंडेंट प्रवीण पर्व पहले चीफ रिपोर्टर हुआ करते थे. उन्हें स्पेशल करेस्पोंडेंट बनाकर 700 रुपए हाइक देकर स्टेट टीम में भेज दिया गया था. अब जब संकट के बादल छाए हैं तो पूरा अखबार प्रवीण पर्व के जिम्मे आ गया है. प्रवीण पर्व ही अब भास्कर की जालंधर में डूब रही लुटिया बचा रहे हैं. चुनाव निकट है. कोई रिपोर्टर भास्कर ज्वाइन करने के लिए आगे नहीं आ रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Gupt

    March 16, 2019 at 8:15 am

    अब ऐसा ही होगा। चंडीगढ़ भास्कर मे भी यही हाल है। मार्किटिग का बुरा हाल है। खास कर Accounts का।

  2. Rahul

    March 19, 2019 at 10:49 pm

    अब ऐसा ही होगा। श्री गंगानगर भास्कर मे भी यही हाल है। S. M. D. का बुरा हाल है। खास कर Accounts का

  3. रोबोट

    April 4, 2019 at 11:48 pm

    विज्ञापन विभाग, सेल्स डिपार्टमेंट में बहुत से लोग काम छोड़ चुके हैं। भास्कर का विज्ञपन भी बहुत कम हो गया है। कंपनी नुकसान में चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन