Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खाने के बाद कितना चलना चाहिए?

वैद्य प्रदीप चौधरी-

एक बड़ा सवाल अक्सर आता है, खाने के बाद कितना चलना चाहिए, और कैसे सोना, दायीं करवट या बायीं?

तो पहले सवाल का उत्तर-

भुक्त्वा शतपदों गच्छेच्छनैस्तेन तु जायते।

भोजन करके धीरे-धीरे सौ कदम चलें, इससे आमाशय में गया भोजन, हिल डुल कर सही स्थान पर हो जाता है, जिससे पचने में आसानी होती है।

ध्यान दें, भोजन के बाद ज्यादा चलना, व्यायाम करना, हृदय रोगों का कारण माना गया है।

दूसरे सवाल का जबाब-

श्वासानष्टौ समुत्तानस्तान् द्विः पार्श्वे तु दक्षिणे ।
ततस्तद्विगुणान् वामे पश्चात् स्वप्याद्यथासुखम् ।।

भोजन के बाद सीधा लेटकर आठ श्वास लें, दायीं करवट से लेटकर सोलह श्वास लें एवं बायीं करवट से

लेटकर बत्तीस श्वास लें। इसके उपरान्त (बायीं करवट से ही) सुखपूर्वक लेट जायें।

एक बात विशेष ध्यान देनी चाहिए, अगर नींद आने में दिक्कत हो, तब थोड़ी देर दाहिने करवट सोना चाहिए, इससे चंद्र नाड़ी चलती है और अनिद्रा से पार पाने में सहायता मिलती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन