Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुफलिसी में पली-बढ़ी बिहार की ये काबिल महिला पत्रकार आजकल अमेरिका में है!

अनूप नारायण सिंह-

बिहार और खासकर पटना के लोग इस जुनूनी लड़की को जरूर पहचानते होंगे। नाम है सविता कुमारी और पेशे से पत्रकार हैं। सविता हमारे लिए एक छोटी बहन के समान रही हैं। चर्चा में है कि सविता अमेरिका गई हैं, एक बड़े अभियान के तहत देश का प्रतिनिधित्व करने।

सविता ने पटना से प्रकाशित सन्मार्ग अखबार से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी बाद में लगभग 12 वर्षों तक हिंदुस्तान अखबार में रहीं। गजब का जुनून दिखा इस लड़की में खोज करने का, नई चीजों को जानने का, वहां तक पहुंचने का जहां आजकल के पत्रकार नहीं जाना चाहते हैं। खेतों में महिलाओं के बीच।

सविता ने जब कभी भी फोन किया तो कुछ जानने कंफर्म करने के लिए। सबसे खास बात रही कि जिस बैकग्राउंड से निकालकर इस लड़की ने पहले पटना और फिर बिहार के पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई वह कभी आसान नहीं था। पिता खेतों में मजदूरी करते थे आज भी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही। पढ़ाई भी आधी अधूरी हुई, खुद अखबार में नौकरी करने लगी तो पढ़ाई पूरी की, परिवार का खर्च भी उठाया।

नाटा कद और सांवला रंग होने के कारण कई बार रंग भेद का भी शिकार हुईं, पर चेहरे पर कभी शिकन नहीं। जब मिलती हंसता मुस्कुराता चेहरा लेकर। सविता दैनिक भास्कर अखबार से जुड़ी हुई हैं, वे अमेरिका में एक विशेष मिशन पर गई हैं, जहां से वह लगातार वहां के आम जनजीवन, स्कूलों की स्थिति शैक्षिक वातावरण खेती-बाड़ी से संबंधित कई सारे वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसले के बल पर एक बड़ी पहचान बनाने वाली सविता जैसी बेटियों पर हमें गर्व है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन