Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के थानेदारों को शराब तस्कर सीमाओं के भीतर बाहर बार-बार कूट दे रहे हैं!

पुष्य मित्र-

पिछले दिनों सीतामढ़ी में दो अजीब घटनाएं हुईं। वहां के SP ने बताया कि पहली घटना में भिट्ठा मोड़ थाना प्रभारी को शराब तस्कर भारतीय सीमा से घसीटकर नेपाल ले गए और वहां उनकी पिटाई कर दी।

नीचे इस खबर में जो तस्वीर है, उसमें थाना प्रभारी का इलाज नेपाल के अस्पताल में होता नजर आ रहा है। इलाज करवाकर जब थाना प्रभारी भारत लौटे तो SP ने उन्हें ही सस्पेंड कर दिया।

दूसरी घटना बेला थाना के प्रभारी के साथ हुई। उनकी पिटाई भारतीय सीमा के भीतर ही शराब तस्करों ने कर दी। मगर खुद थाना प्रभारी महोदय ने अपनी पिटाई करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्हें प्राइवेट बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया। बाद में SP ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया।

मुझे ये दोनों मामले संदिग्ध लगे। जब इन मामलों की तफ्तीश के लिए सीतामढ़ी और नेपाल की यात्रा की तो कहानी बिल्कुल अलग निकली। फिर यह भी समझ आया कि पुलिस क्यों शराब तस्करों, कारोबारियों, भट्ठी चलाने वालों से बार – बार पिट जा रही है।

पुलिस विभाग अपने कर्मियों की पिटाई का आंकड़ा तो सार्वजनिक नहीं करता, मगर पिछले तीन महीनों में बिहार में कम से कम दस मामले ऐसे हुए जिसमें पुलिस शराब तस्करों और कारोबारियों से पिटी है।

इन मसलों पर और खास तौर पर सीतामढ़ी के इन दोनों मामलों पर फोकस यह स्टोरी इंडिया टुडे के नए अंक में आई है। इंडिया टुडे के नए अंक में छपी यह कहानी उसी की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन