Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में विकास पैनल के उम्मीदवारों की एकतरफा जीत!

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल के सभी उम्मीदवारों ने 6 पदों एकतरफा जीत हासिल की है। त्रिकोणीय संघर्ष में अध्यक्ष पद पर अजीत मिश्रा तो सचिव पद पर संदीप करिहार सचिव निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव के लिए राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग की गई। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव अधिकारी बनाया था।

अध्यक्ष पद के लिए विकल्प पैनल के प्रत्याशी मदन सिंह को 35, आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव को 142 और विकास पैनल के अजीत मिश्रा को 204 वोट मिले। अजीत मिश्रा ने 62 वोटों से जीत दर्ज की।

सचिव पद हेतु विकल्प पैनल के प्रवीण भट्टाचार्य को 26, आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला को 163 और विकास पैनल के संदीप करिहार को 189 वोट मिले। इसी तरह सह सचिव के पद पर विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी, उपाध्यक्ष पद पर विकास पैनल के विजय क्रांति तिवारी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी विकास पैनल के कैलाश यादव ने जीत हासिल की। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर विकास पैनल के किशोर सिंह ने जीत हासिल की।

उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले 19 सितंबर को हुए चुनाव में 130 नए सदस्य बना कर उनसे वोटिंग करवाने को लेकर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने चुनाव को निरस्त कर दिया था। वर्ष 2023 की मतदाता सूची के आधार पर निर्वाचन करवाने के निर्देश दिए थे। पुराना चुनाव रद्द होने के बाद आज रविवार को चुनाव कराया गया।


वरुण सिंह-

बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में ‘भरोसेमंद’ पत्रकार साथी बड़े भाई वीरेंद्र गहवाई जी के कुशल नेतृत्व में पूरे पैनल ने शानदार जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचा है। यह जीत पत्रकारिता की एकजुटता और विश्वास की जीत है।

वीरेंद्र भैया और पूरे विजयी पैनल को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु ढेरों शुभकामनाएँ!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन