Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी वाले भी पैसे लेकर टिकट बाँटते हैं? 73 लाख रुपये के चक्कर में कई भाजपा नेता फँसे, सुनें वायरल ऑडियो, देखें ये पत्र

टिकट के लिए 73 लाख की लेनदेन! जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रवर्तन निदेशालय को भदोही निवासी विनीत जायसवाल के सोशल मीडिया पर कुछ माह पूर्व वायरल हुए एक कथित पत्र तथा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रति भेजते हुए उनकी जांच की मांग की है.

प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा को प्रेषित विनीत जायसवाल के कथित पत्र के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी को भदोही नगर परिषद के लिए अध्यक्ष पद का टिकट दिलाने के लिए कई नेताओं को तीन किश्तों में कुल 73 लाख रुपए दिए. जब उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने अपना पैसा मांगा गया, जिसपर 40 लाख रुपए वापस हो गए और 33 लाख की वापसी में हीला हवाली हो रही थी. अतः उनका पैसा वापस कराया जाए.

विनीत जायसवाल के एक स्थानीय नेता से कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक विधायक द्वारा 20 लाख रुपया कैश मंगवाने और पूर्व में दो बार पैसे दिए जाने की बात हो रही है.

अमिताभ ठाकुर ने इसके आधार पर चुनाव के टिकट के खरीद फरोख्त में काले धन की भूमिका की जांच की मांग की है.

सुनें ऑडियो-

https://youtu.be/i50PGVbFexQ

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन