Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नहीं सुधरेंगे भाजपाई! : प्रवक्ता ने राहुल गांधी के साइड से अदिति सिंह को हटाकर ज्योति मल्होत्रा को खड़ा कर दिया!

मनीष यादव-

भाजपा के लोग किस हद तक गिरे हुए हैं आप इस बात से समझें। राहुल गांधी के साथ तस्वीर में जो खड़ी हैं वह अदिति सिंह हैं।

लेकिन भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक की कारीगरी देखिए। अदिति सिंह को फोटोशॉप के जरिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गईं ज्योति मल्होत्रा नामक यूट्यूबर बना दिया।

इसके बाद अजय आलोक ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महज.. राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए, भाजपा वाले किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

देखें तस्वीरें…

असली फोटो राहुल गांधी के साथ अदिति सिंह
फोटोशॉप तस्वीर राहुल गांधी और हालिया विवादित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

ख़ुशदीप सहगल-

गिली गिली छू…अजय आलोक बीजेपी प्रवक्ता हैं… टीवी डिबेट्स में अक्सर दिख जाते हैं…पेशे से डॉक्टर…पहले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में हुआ करते थे…आज एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं…

इन्होंने कमाल क्या किया? राहुल गांधी की फोटो अदिति सिंह के साथ थी…अजय आलोक ने एक्स पर इस फोटो से अदिति सिंह को छू-मंतर (फोटोशॉप) से हटाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपित ज्योति मल्होत्रा से तब्दील कर दिया…मजे की बात अदिति सिंह पहले कांग्रेस से विधायक होती थीं लेकिन अब बीजेपी में हैं और रायबरेली से विधायक हैं…

जय हो अजय आलोक… आपने तो सब कुछ आलोकित कर दिया…एक्स पर आठ घंटे पहले पोस्ट किया था, खूब लानत मलानत हुई तो उस पोस्ट को हटाने की जगह आठ मिनट पहले एक और हास्यास्पद पोस्ट किया…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन