Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सरकार कोई हो जमकर लूटिए और कसकर कमाइये फिर BJP की इस योजना में शुद्ध हो जाइये!

धाइयाँ..! ..छत्तीसगढ़ में शुद्धिकरण योजना ज़ारी हो चुकी है..!

भ्रष्टाचारियों के हित मे ज़ारी सूचना.. छत्तीसगढ़ में शुद्धिकरण योजना का लाभ वही ले सकता है जिसके नाम पर BJP ने भ्रष्टाचार का आरोप विधानसभा चुनाव में लगाया था..और ED ने नाम दर्ज किया था..!

छत्तीसगढ़ में बहुत तेज़ी से भ्रष्टाचारी निवारण योजना प्रारंभ हो गई है जिसमें छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला के अलावा कई ऐसे भ्रष्टाचार के मुद्दे हैं जिनको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इतनी नंगई की कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने गज़ब का वोट दे डाला.. फिलहाल वस्तुस्थिति ये है कि सरकार BJP की बन गई और अब उसमें सभी आरोपियों का शुद्धिकरण जारी है.

अब जैसे महादेव एप का ज़िक्र करते हैं तो इसमें BJP की शुद्धिकरण में गज़ब के पहलू आ रहे हैं. अभी तक इस मामले में सिर्फ खर-पतवारों के ऊपर ही कार्यवाही हो रही है बाक़ी सारे मगरमच्छ आराम से सेट हो रहे हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी चंद्रभूषण ने ED में उन पुलिस अधिकारियों का नाम समेत बयान दिया जिनके संरक्षण में महादेव एप जूस की दुकान से चलकर दुबई में बिजेनस सेंटर बन गया.

ED ने बाकायदे पुलिस अधिकारियों के नाम से एसीबी को लेटर के साथ FIR दर्ज करने के लिये भेजा.

चलो पहले कांग्रेस सरकार थी तो मान सकते हैं कि अदने मुलाजिम अपने आकाओं के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज नही कर सकते थे पर अब जब FIR हुई तो उसमें कुछ अज्ञात पुलिसकर्मी शब्द का प्रयोग किया गया. वो इसलिए कि कैसे सबको शुद्धिकरण स्कीम में लाया जाए उसकी तैयारी की जा रही है. जबकि ED से लेकर नेता, जनता और खुद पुलिस डिपार्टमेंट को पता है कि क्या हो रहा था पर शुद्धि तो शुद्धि है और वो BJP के साथ उनका झंडा उठाने में ही मिलेगी.

अब बात शराब घोटाले की करें तो इस मामले में सभी आरोपी बाहर आ गए हैं. यह साफ नहीं हो पा रहा है कि क्या घोटाले की शराब पीकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था? इस मामले में कई अधिकारियों के ऊपर मामला दर्ज किया गया था. जिसमें ED ने आबकारी अधिकारी विकास कुमार गोस्वामी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था. लेकिन शुद्धिकरण स्कीम का लाभ लेते हुए अब ये रायपुर जिले के प्रभारी उपायुक्त आबकारी अधिकारी बना दिए गए हैं.

वहीं स्वास्थ विभाग में जमकर लूट मचाने वाले CGMSC और मोक्षित कारपोरेशन का गठजोड़ इतना तगड़ा है कि फेविकोल को अपने प्रचार में इसको लाना चाहिए. जो कभी टूटेगा नही और अब शुद्धिकरण योजना के तहत मौजूदा सरकार मोक्षित कॉरपोरेशन के साथ है!

इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नही है जम के लूटिए जम के कमाइये. तभी शुद्धिकरण योजना का लाभ ले पाएंगे फिर भले ही सत्ता किसी की भी हो.

रायपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गये पत्र पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन