Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारों को हमेशा धमकाते रहने वाले मध्य प्रदेश के बदतमीज वन मंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार के तीन आडियो-वीडियो टेप सुनें

चाल, चरित्र, चेहरा, संस्कृति, राष्ट्र जैसे शब्दों से खुद को जोड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार बन जाती है तो इसके नेता सारे शब्द और मर्यादा भूल जाते हैं. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को ही ले लीजिए. इस सरकार के मंत्री न सिर्फ बेलगाम हैं बल्कि अहंकार के चरम पर पहुंच गए हैं. खुद को प्रभु समझने लगे हैं. ये भूल गए हैं कि ये किसी लोकतंत्र में हैं जहां सबकी अपनी मर्यादा है और खासकर जनप्रतिनिधि व मंत्री होने के नाते इन पर ज्यादा जिम्मेदारी है.

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की एक मंत्री एक बच्चे को लात मार देती हैं. बाद में मंत्री जी आजतक चैनल के रिपोर्टर को सेट करके उस बच्चे को शराबी घोषित कराने के लिए फर्जी न्यूज आइटम तैयार करवाने में जुट जाती हैं.

इसी तरह एक अन्य मंत्री लगातार पत्रकारों से बदतमीजी करते रहते हैं. चीखने चिल्लाने और औकात देख लेने की बात करने वाले ये मंत्री हैं डा. गौरी शंकर शेजवार. इनके पास वन मंत्रालय है. इनकी धमकियों से मध्य प्रदेश के पत्रकार आजिज आ चुके हैं. इन पत्रकारों ने मंत्री जी के आडियो वीडियो भड़ास के पास भेजे हैं जिन्हें यहां अपलोड किया जा रहा है. शिवराज शासनकाल में पत्रकारों की सबसे ज्यादा दुर्गति है. मर्डर से लेकर धमकी तक आम बात है.

शिवराज सिंह चौहान की सरकार के मंत्री ने कई पत्रकारों को बुरी तरह हड़काया है. सत्ता के दम्भ में चूर शिवराज सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने नवदुनिया अखबार में कार्यरत राजीव शर्मा से लेकर टाइम्स नाऊ के पत्रकारों तक को धमकियां दी हैं. मंत्री शेजवार धमकी ही नहीं देते बल्कि कह डालते हैं कि वह अख़बार और मालिक दोनों को ठिकाने लगा दूंगा. एक तरह से यह तो हत्या की धमकी है.

मंत्री के आडियो-वीडियो तीन टेप सुनने के लिए नीचे लिखे Next पर क्लिक करें>>

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन