Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इन तस्वीरों से साफ़ पता चलता है कि महिला से दुर्व्यवहार करते कैमरे में क़ैद गालीबाज श्रीकांत त्यागी भाजपा का ही नेता है!

पंकज चतुर्वेदी-

नोयडा की एक सोसायटी में एक नेताजी के वीडियो की बड़ी चर्चा है। किसी महिला को गाली दे रहे हैं। उस पर हमला कर रहे हैं। नोयडा पुलिस उन्हें तलाश रही है। वे फरार बताए गए हैं। उनकी गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। अवैध तहखाने का भी पता चला है। वैसे अब पार्टी मना कर रही कि यह हमारा सदस्य नहीं है। बहरहाल तस्वीर में देख लें श्रीकांत त्यागी को।

आरोपी श्रीकांत त्यागी की भाजपा नेताओं संग फ़ोटो देखें-

नोएडा:पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद एसएसपी से बात कर अभद्रता करने वाले बीजेपी के नेता श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा में लगे सिपाहियो हटवाया। नोएडा/श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची पुलिस,श्रीकांत की 3 गाड़ियां जब्त..

पुलिस की प्रेस रिलीज़

थाना फेस 2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 93B की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति द्वारा उसी सोसायटी की महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना फेस-2 पुलिस द्वारा FIR पंजीकृत की गई है। आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त घटनाक्रम के संबंध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. DR ASHOK KUMAR SHARMA

    August 6, 2022 at 9:05 pm

    भड़ास को कोई कुछ भी माने। भड़ास को भले ही कुछ लोग अपना मंच समझ के इस्तेमाल करें। किसी भी मामले में भड़ास भारत की न्यायपालिका से कम महत्व नहीं रखती है। यहां जनता की अदालत में हर पक्ष अपना अभिमत रखने और तथ्य पेश करने को स्वतंत्र है।
    अंतर केवल इतना ही है कि इस जन अदालत में कोई भी फैसला भड़ास नहीं करता। कोई नतीजा यशवंत नहीं निकालते। भड़ास और यशवंत दोनों ही किसी से कोई पूर्वाग्रह नहीं रखते।
    इस मामले में सत्तारूढ़ दल के एक ही व्यक्ति द्वारा किसी स्त्री से दुर्व्यवहार की घटना को इतनी जीदारी और बुलंदी से प्रकाशित करने का हौसला, भारत में शायद ही किसी और का होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन