Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बॉलीवुड की 6 हसीनाओं की जवानी और टाइम्स नाउ नवभारत की चिंता!

देश में महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और बाढ़ सूखे की मार को दरकिनार कर, टाइम्स नाउ नवभारत अब एक राष्ट्रीय आपदा पर फोकस कर चुका है—बॉलीवुड की छह हसीनाओं की जवानी का रंग काला पड़ता जा रहा है! सूरज भले तप रहा हो, लेकिन इन अभिनेत्रियों की रंगत ढलती देख चैनल की पेशानी पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। शायद यही है पत्रकारिता का नया सूर्योदय—जहां SPF (Sun Protection Factor) राष्ट्रहित से ज़्यादा ज़रूरी हो गई है!

टाइम्स नाउ नवभारत को बॉलीवुड की आधा दर्जन हिरोइनों की बढ़ती उम्र और शादी न होने की गहरी चिंता है। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सभी हसीनाएं राजा महाराजाओं सरीखे खसम के इंतजार में अपनी जवानी काली कर रही हैं। इनमें कुछ 40 पार हो चुकी हैं तो कुछ 40 की उम्र के नजदीक हैं।

अर्चना वशिष्ठ की बाइलाइन रिपोर्ट है। जिसमें श्रद्धा कपूर, नुसरत भरूचा, जैकलिन फर्नांडिस, दिशा पटानी, कृति सेनन और तमन्ना भाटिया के लव अफेयर की बात साझा की गई है। आप भी पढ़ें…

Related News…

ऐश्वर्या राय को टाइम्स नाउ के कंटेंट राइटर ने किया बीमार- नहीं मिल रहा तेल, मसाले का स्वाद

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन