Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उपराष्ट्रपति करेंगे रामगोपाल यादव की पुस्तक का विमोचन

राज्यसभा सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के महासचिव-प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव के भाषणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन यादव के जन्मदिन 29 जून को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी करेंगे।

राज्यसभा सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के महासचिव-प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव के भाषणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन यादव के जन्मदिन 29 जून को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, जनतादल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल होंगे। विमोचन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और करीबी मित्रों को आमंत्रित किया गया है। पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार राधेकृष्ण और दिनेश शाक्य ने किया है। करीब 340 पेज की इस पुस्तक की प्रस्तावना उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने लिखी है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन