Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

C10पार्ट1 : सेलरी न दे पाने वाले सुभाष शर्मा लाएँगे नया चैनल, कर्मचारियों ने की लिखित शिकायत

नोएडा से चल रहे न्यूज चैनल C10 न्यूज में जारी विवाद का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। चैनल के एमडी सुभाष शर्मा तारीख पर तारीख दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों का सामना नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सेलरी न दिए जाने की लिखित शिकायत लेबर कमिश्नर से की है।

कोलकाता के व्यवसायी सुभाष शर्मा एक तरफ जहां C10 न्यूज के कर्मचारियों की सेलरी 7 महीने से दबाए हैं वहीं एक नया चैनल शुरु करने की घोषणा भी कर चुके हैं। रामनवमी पर दर्शकों को दिए गये बधाई संदेश के वीडियो से नए चैनल की जानकारी सामने आई है, देखें वीडियो….. https://fb.watch/cimY6txZlF/

नए चैनल की घोषणा से सुभाष द्वारा पहले खोले गए चैनल C10 न्यूज के कर्मचारियों में रोष है। सी टेन चैनल में सितंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक कुल सात महीने में सुभाष शर्मा ने मात्र दो बार सेलरी दी है। वो भी सबको नहीं। कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें केवल एकबार सेलेरी मिली है।

एक तरफ तो C10 News के कर्मचारियों को सुभाष शर्मा ने सेलेरी नहीं दी, वहीं दूसरी तरफ दो -दो चैनल लाने की तैयारी की घोषणा कर के सुभाष शर्मा ने सेलरी के लिए परेशान कर्मियों के ज़ख़्म पर नमक छिड़कने का काम किया है।

… जारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन