Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Viacom18 और Zee के इन चैनलों के दर्शकों की जेब पर 1 फरवरी से बढ़ जाएगा बोझ, देखें लिस्ट

बढ़ती महंगाई के बीच अब केबल टीवी देखने वाले दर्शकों की जेब पर और बोझ बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है. आगामी 1 फ़रवरी 2024 से यह बढ़ी क़ीमत लागू कर दी जाएगी.

इस मामले में Zee एंटरटेनमेंट और नेटवर्क 18 की इकाई इंडियाकास्ट की तरफ से एक नया रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर जैसी प्रक्रिया जारी करने जैसी बात सामने आयी है.

इस अनुसार कुछ चैनल्स की पुरानी कीमतों को समाप्त कर नयी क़ीमत पर चैनल दिखाए जायेंगे. कुछ चैनल जैसे कलर्स सिनेप्लेक्स देखने वालों को 19 रूपये प्रति माह देने पड़ेंगे, जो पहले 3 रूपये में आपको दिख रहा था. अन्य चैनलों की क़ीमतों में भी 3 से लेकर 10 रूपये तक वृद्धि की गई है.

गौरतलब है की TRAI द्वारा नए टैरिफ आर्डर में Zee एंटरटेनमेंट और वायकॉम 18 ने दिसंबर 2022 को अंतिम बार अपनी कीमतों को अपडेट किया था. इसके बाद सन टीवी, डिस्कवरी इंडिया, डीज नी स्टार इंडिया समेत मैक्स एंटरटेनमेंट इत्यादि ने भी अपनी कीमतों में संशोधन किया था.

इससे पहले 16 दिसंबर 2022 को नई कीमतें लागू करने के लिए नए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर यानी RIO दायर किये गए थे जो 1 फ़रवरी 2023 को लागू हुए थे. अब 16 दिसंबर 2023 को संशोधित मतलब बढ़ी क़ीमत 1 फ़रवरी 2024 से लागू होगी.

देखें क़ीमत बढ़ाने वाले चैनलों की सूची..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन