Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कार्टून नेटवर्क, POGO और डिस्कवरी किड्स ने इस दीवाली बच्चों के लिए खास तैयारी की है!

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्वामित्व वाले बच्चों के चैनल – कार्टून नेटवर्क, पोगो और डिस्कवरी किड्स त्योहार की मौज-मस्ती के बीच एक पूरी श्रंखला पेश करने की तैयारी कर रहा है. इनमें लिटिल सिंघम, छोटा भीम, जय जगन्नाथ जैसे बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स के नए एपिसोड और मूवी स्पेशल जैसे शो शामिल रहेंगे.

कार्टून नेटवर्क, इस दीवाली से पहले यानी 28 अक्टूबर से कॉमेडी श्रंखला ‘बंदबुद्ध और बुड़बक’ के बिल्कुल नए एपिसोड शूरू करेगा. जिन्हें सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे और रात 11 बजे पुन: प्रसारित किया जाएगा.

भारत के घरेलू बच्चों का मनोरंजन चैनल पोगो युवा दर्शकों को 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाले एक सप्ताह के शो की जानकारी एडवांस में दे चुका है. इसमें दर्शक एनिमेटेड श्रंखला ‘जय जगन्नाथ’ के एपिसोड देखेंगे, इसके अलावा ‘दो का दम’, ‘लिटिल सिंघम’ और ‘भीम’ जैसे किरदारों के नए एपिसोड भी देख सकेंगे.

डिस्कवरी किड्स सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे और शाम 7:30 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘टीटू’ के बिल्कुल नए एपिसोड पेश करेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Atul Vinayak verma

    October 22, 2024 at 10:20 pm

    वास्तव में बहुत अच्छी तैयारी की है… भारत में बची-खुची परंपराओं में से एक दीपावली और होली जैसे त्योहारों में सेंध लगाने की। बहुत-बहुत बधाई आप लोगों को इस तैयारी को हम लोगों तक पहुंचाने की प्रमोट करने की। 28 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नबंवर तक चलने वाले इस त्योहार का सत्यानाश करने का बीड़ा तो विदेशी कंपनियों ने उठा ही लिया है अब देशज लोग भी इसको प्रमोट करने लगे हैं। इस अवधि में बच्चे अपने त्योहार न मना कर टीवी पर कार्टून देखेंगे। बाह भाई बाह बहुत खूब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन