Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीबी सिंह, नौशाद अली, कौशल, विशाल के बारे में सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार सीबी सिंह के बारे में खबर है कि वे देशबंधु अखबार से जुड़ गए हैं. देशबंधु अखबार इन दिनों पूरे देश में अपना विस्तार करने में जुटा है और कई प्रदेशों में ब्यूरो आफिस खोल रहा है. यूपी में रतिभान त्रिपाठी को जिम्मा दिया गया तो अब चंडीगढ़ में सीबी सिंह को ब्यूरो चीफ बनाया गया है. सीबी सिंह इंडियन एक्सप्रेस / जनसत्ता अखबार में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में काम कर चुके हैं.

सहारा समूह के न्यूज चैनल समय से खबर है कि यहां लंबे समय से कार्यरत प्रतिभावान पत्रकार नौशाद अली ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत आईबीएन7 के साथ की है. नौशाद अली सहारा के समय चैनल में आउटपुट हेड समेत कई महत्वपूर्ण पदों / भूमिकाओं में काम कर चुके हैं. मूलतः सहारनपुर के रहने वाले नौशाद ने आईबीएन7 में अच्छे पद व पैकैज के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

उधर, राजस्थान पत्रिका भरतपुर से सूचना है कि यहां कार्यरत कौशल मूंदड़ा को सवाई माधोपुर भेज दिया गया है. सवाई माधोपुर के ब्यूरो चीफ विजय जैन को ब्यूरो चीफ से रिपोर्टर बना दिया है. उधर, गंगापुर आफिस में कार्यरत सुनील जैन को संपादकीय से हटाकर मार्केटिंग का काम सौंप दिया गया है.

विशाल राज मिश्रा ने नक्षत्र न्यूज बिहार-झारखंड को अलविदा कह दिया है. वे वीटी एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत थे. इससे पहले विशाल आर्यन टीवी में सीनियर वीटी एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत थे. लोकसभा के मद्देनजर उन्हें नक्षत्र न्यूज़ में बुलाया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन