सुजीत सिंह प्रिंस-
सीबीएसई की 2026 बोर्ड परीक्षा के बाद शुरू हुई रीइवैल्यूएशन प्रक्रिया अब हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बनती जा रही है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM रीइवैल्यूएशन पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कई अभिभावकों का आरोप है कि दो-दो बार भुगतान करने के बावजूद उन्हें अब तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच नहीं मिल सकी है।
क्लास 12 के एक छात्र के अभिभावक ने दावा किया है कि पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भुगतान सफल हो गया, लेकिन सिस्टम में रिक्वेस्ट अपडेट नहीं हुई। दोबारा फीस जमा कराने के बावजूद न तो उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड हो पा रही हैं और न ही पोर्टल ठीक से काम कर रहा है। कई बार वेबसाइट एरर दिखाती है, कभी कैप्चा फेल हो जाता है तो कभी पोर्टल पूरी तरह अनरेस्पॉन्सिव हो जाता है।
अभिभावकों का कहना है कि सीबीएसई की ओर से पोर्टल को “पूरी तरह कार्यरत” बताया गया, लेकिन जमीनी स्थिति इसके उलट है। देशभर से छात्रों और परिवारों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर एक जैसी शिकायतें साझा की हैं। इनमें बिना सेवा मिले पैसे कटना, उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड न होना, आवेदन लंबित दिखना, पोर्टल क्रैश होना और लंबे समय तक वेबसाइट का बंद रहना शामिल है।
पीड़ित अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन आईडी, टाइमस्टैम्प और एरर लॉग तक सुरक्षित रखे हैं। उनका आरोप है कि यह कोई एक-दो मामलों की समस्या नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की गंभीर विफलता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन तकनीकी खामियों का सीधा असर छात्रों के कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप, काउंसलिंग और करियर पर पड़ रहा है।
अभिभावकों ने सीबीएसई से मांग की है कि रीइवैल्यूएशन पोर्टल को तुरंत स्थिर किया जाए या फिर सभी डेडलाइन बढ़ाई जाएं। साथ ही जिन छात्रों से दोबारा भुगतान लिया गया है उन्हें रिफंड दिया जाए, पहले से भुगतान कर चुके छात्रों को गारंटीड एक्सेस मिले और शिकायतों के समाधान के लिए ट्रैकिंग सिस्टम वाला प्रभावी ग्रिवांस मैकेनिज्म शुरू किया जाए।
मामला अब केवल तकनीकी गड़बड़ी तक सीमित नहीं माना जा रहा। अभिभावकों का कहना है कि यह करोड़ों छात्रों को प्रभावित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और संस्थागत जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर #FixItCBSE और #OSMFailure जैसे हैशटैग के जरिए छात्र और अभिभावक लगातार अपनी शिकायतें साझा कर रहे हैं।
पढ़िए एक अभिभावक की पीड़ा-
CBSE Reevaluation Portal Failures: Paid Twice, Still No Access to Answer Sheets | A Pattern of Systemic Issues in 2026 Board Exams
I am a parent of a Class 12 student who appeared for the 2026 CBSE board examinations. Like lakhs of families, we applied for reevaluation expecting a functional process. Instead, we have faced repeated technical failures in the On-Screen Marking (OSM) reevaluation portal. Despite making payments twice for the same request, we remain unable to access or download the answer sheets. The portal continues to throw errors, fail to load, or become unresponsive, even after official statements claiming it is “fully functional. ”I have maintained detailed records: screenshots, transaction IDs, timestamps, and error logs since the portal launch. This is clearly not an isolated incident. Reports from parents and students across the country show the same recurring problems:
Payment deductions without corresponding access
Answer sheets failing to download
Portal crashes, captcha failures, and lockouts
Requests stuck in pending state with no confirmation
Extended periods of complete inaccessibility
As someone who has been part of India’s digital infrastructure journey for over two decades, I recognize that large-scale systems can face challenges. However, the lack of adequate preparedness, real-time escalation, transparent communication, and accountability has turned this into something far bigger than a temporary technical issue. These delays are directly affecting university admissions, scholarship deadlines, counseling schedules, and career pathways for this batch of students. At minimum, we expect immediate action on the following:
Full stabilization of the reevaluation portal or an official extension of all deadlines
Guaranteed access to answer sheets for payments already made
Refund of all duplicate deductions
A functional grievance redressal system with tracking
Transparent public updates from CBSE leadership on resolution timelines and corrective steps
This goes beyond inconvenience. It raises serious questions about institutional responsibility in managing a national examination process that impacts millions. If you are also experiencing these CBSE OSM/reevaluation issues, please share verified details, screenshots, transaction records, and timelines matter. Collective documentation is key to driving accountability.


