Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पूरे छत्तीसगढ़ की चर्चा में है ये तस्वीर..

कन्हैया शुक्ला-

छत्तीसगढ़ में सरकार क्या बदली सबसे जायदा अधिकारियों में हलचल देखी जा सकती है. हर अधिकारी हर चौखट पर इस समय हज़ारी लगाने में व्यस्त हैं. राजधानी में पदस्थ कुछ अधिकारियों को सत्ता बदलने की उम्मीद नहीं थी. यहां तक की पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार में वे बीजेपी के चौखट पर एक बार भी नहीं गए होंगे, पर सत्ता बदलने के बाद सभी अधिकारी फटाफट जूता पॉलिश करवा के बीजेपी के प्रभावित नेताओं के यहां खड़े-बैठे नज़र आ रहे हैं.

आज ये तस्वीर छत्तीसगढ़ में वायरल है. इस तस्वीर में राज्य के 3 आईपीएस अधिकारी एक सोफे पर नज़र आ रहे हैं. जिसमें एक एडीजी बाकी के दो डीआईजी हैं.. सत्ता परिवर्तन के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी तबादले के चक्कर में अधिकारी इस समय हर जगह अपनी पैठ बैठाने की कोशिश में जुटे हैं. इस तस्वीर में दिख रहे 3 आईपीएस अधिकारी RSS जागृति मंडल के कार्यालय पहुंचे हैं.

RSS कार्यालय के इस सोफे पर बैठने वालों में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी आरएन दास और डीआईजी के एल ध्रुव शामिल हैं. ये अधिकारी गण RSS के प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर सिदार से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे. उम्मीद है RSS की तरफ़ से इनकी मुराद पूरी हो.

ख़ैर, ये इकलौती तस्वीर नहीं है बल्कि ऐसी और भी तस्वीरें सामने आ रही हैं. पिछली कांग्रेस की सरकार में जो सबसे विश्वसनीय अधिकारी कहे जाते थे, वो इस सरकार में बीजेपी और आरएसएस के दरवाजे पर सलामी देने के लिए कतार में खड़े हैं. जबकि पिछली सरकार में दुर्गम क्षेत्रों में तैनात अधिकारी इस सरकार में कितनी अपनी जगह बना पाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा. कहीं ऐसा न हो की राजधानी में तैनात और पिछली सरकार में मौज काटने वाले अधिकारी इस सरकार में भी मौजा न काटें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन