Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

ब्रजेश यादव के कविता संग्रह ‘चांद पर बस्तियां’ का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रकाश ने किया

वैशाली (गाजियाबाद) में ब्रजेश यादव की कविता संग्रह चांद पर बस्तियां का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रकाश द्वारा किया गयाl

इस अवसर पर उदय प्रकाश जी ने कहा कि ब्रजेश यादव का यह पहला काव्य संग्रह है। इस संग्रह की कविताए गांव और माटी से मोह, रोजी-रोटी के जुगाड़ में शहराती होते अपनों के बिछोह, स्वयं से लड़ती स्मृतियों के विद्रोह और सामंती- साम्राज्यवादी सोच की राह पर मनुष्यता से बाजार के द्रोह की चीख़ से अटी पड़ी हैl

उन्होंने ब्रजेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रजेश संभावनाशील कवि हैं और ये संग्रह साहित्य जगत में उनकी पुख्ता पहचान बनाएगी।

इस अवसर पर चंद्रभूषण, संजीव राय, विनोद शुक्ला, खालिद अल्वी, मनोज यादव पवन देव त्रिपाठी, राहुल सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन