Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के साथ चलिए, घोटालों में क्लीन चिट लीजिए! PM के खेवनहार इस CM को करोड़ों के कौशल विकास स्कैम में संपूर्ण राहत!

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एक घोटाला केस में ईडी द्वारा क्लीन चिट दे दी गई है. नायडू पर कौशल विकास निगम में 371 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा था.

साल 2023 में तत्कालीन वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार द्वारा गठित की गई सीआईडी जांच के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी. पिछले साल 31 अक्तूबर को जमानत मिलने से पहले नायडू ने 53 दिन जेल में बिताए थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की हैदराबाद इकाई ने डिजाइनटेक सिस्टम्स प्रा. लि. और आरोपपत्र में नामित अन्य लोगों की 23.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से संलग्न करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम लागू किया, लेकिन कहा कि सरकार के कौशल और उद्यमिता विकास में धन के कथित दुरुपयोग में नायडू को जोड़ने लायक कुछ भी नहीं था.

इससे पहले 5 अप्रैल को, टीडीपी की चुनावी जीत से नायडू की सीएम के रूप में वापसी का मार्ग प्रशस्त होने से ठीक दो महीने पहले, सीआईडी ने विजयवाड़ा में एक विशेष एसीबी अदालत में उनके और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया था.

इस मामले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार समीरात्मज मिश्रा ने फेसबुक पर लिखा है कि, ED ने चंद्रबाबू नायडू को Skill Development corporation घोटाले में क्लीन चिट दे दी है. इसी मामले में पिछले साल 53 दिनों तक उन्हें जेल में रहना पड़ा था. नायडू अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, केंद्र में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन (मोदी 3.0) का हिस्सा हैं और केंद्र सरकार के मुख्य खेवनहार हैं.


Govind Pratap Singh-

ND एलायंस की मोदी सरकार चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर टिकी है।

इसी बीच…

ED ने परंपरा क़ायम रखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को SDC घोटाले में क्लीनचिट दे दी है।

ये वही SDC (स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) घोटाला है- जिसमें नायडू करीब 2 महीने जेल में रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन