Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

चार पत्रकारों ने छोड़ा दैनिक भास्कर भागलपुर का साथ, वादाखिलाफी और पक्षपात का आरोप

भागलपुर दैनिक भास्कर से खबर है कि 4 लोगों ने भास्कर का साथ छोड़ दिया है। लोगों का आरोप है कि संस्थान ने जितने पैसे पर बातचीत कर उन्हें बुलाया, उससे कम पैसे दिए। दूसरी ओर लोगों ने सैटेलाइट एडिटर सुनील शुक्ला पर दुर्व्यवहार, बातचीत गलत तरीके से करने, बात बात में गाली देने का आरोप लगाया है।  भास्कर का साथ छोड़ने वालों में परशुराम सिंह, अभिषेक कुमार, प्रिंस, मनोज सिंह आदि शामिल हैं। संस्थान में काम कर रहे अधिकतर लोग सैटेलाइट एडिटर से नाराज चल रहे हैं।

वजह यह है कि जो उनसे बातचीत कर सैलरी फाइनल की गई थी, सैटेलाइट एडिटर ने बिना बताए कम कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संस्थान को छोड़कर वे लोग यहां आए हैं, इससे अधिक पैसे तो वहां ही मिल रहे थे। भास्कर आने का क्या मतलब।  यहां पर काम का प्रेशर है। दूसरी ओर अधिकारी भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रहे हैं। मॉडम कार्यालय में कार्यरत रिपोर्टरों से भी जिस सैलरी पर काम करने की बात की गई, उन्हें नहीं दिया गया है।

कम सैलरी पाने से लोग नाराज चल रहे हैं। कई तो अपने पुराने संस्थान में लौटने का मन बना चुके हैं। बांका जमुई मधेपुरा किशनगंज आदि जगहों पर लोग अभी भी 3 महीने बीत जाने के बाद सैलरी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसी को संस्थान से ज्वाइनिंग लेटर भी नहीं मिला है। 4 लोगों के एक साथ भास्कर छोड़कर चले जाने से कार्यालय में काम का प्रेशर अधिक हो गया है। एडिशन समय पर नहीं निकल पा रहा है। संस्थान में सभी डेस्क साथियों को पेज भी बनाने का फरमान सुनाया गया है। इससे लोग खासे नाराज हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन