Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

चेतन सेठ ने ‘वनइंडिया’ को कहा अलविदा

ग्वालियर। वनइंडिया के युवा पत्रकार चेतन गुप्ता (सेठ) ने इस्तीफा दे दिया है। वह ग्वालियर-चम्बल में बतौर डिप्टी क्लस्टर हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

नई पारी के बारे में पूछने पर चेतन सेठ ने कहा कि जिस रिश्ते का भविष्य न हो, उसे बिना किसी शर्त के छोड़ दो और नई शुरुआत करो… नई पारी के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा।

चेतन ने दिल्ली, नोएडा और ग्वालियर, भोपाल सहित तमाम जगह काम किया है। वे डिप्टी क्लस्टर हेड होने के साथ इनपुट, आउटपुट, रिपोर्टर रह चुके हैं। उन्होंने भारत न्यूज़ टीवी, सहारा समय, इंडिया न्यूज और वनइंडिया में सेवाएं दी हैं।

चेतन सेठ ने सहारा समय में रहते हुए कोविड काल के दौरान हो रहे PDS घोटाले का खुलासा किया। सरकार की ओर से शुरू हुई जनसम्पर्क विभाग की मदद की पोल खोली। मध्य प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन लोटस कवरेज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही इंडिया न्यूज में रहते हुए नकली प्लाज़्मा कांड का भी खुलासा किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन