Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रिपब्लिक भारत में एंकर रहीं अंजलि राजावत का ज्योत्सना बेदी पर चैनल का नाम “क्लियर कट” कॉपी करने का आरोप

अंजलि राजावत-

रिपब्लिक भारत छोड़ने के बाद जब मैंने 1 जून को अपना यूट्यूब चैनल ‘Clear Cut with Anjali Rajawat’ शुरू किया, तो सच कहूं उम्मीद थी कि लोग प्यार देंगे, लेकिन पहले ही पॉडकास्ट पर 6 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिलेंगे—ये सोचा भी नहीं था। ये मेरे लिए हौसला बढ़ाने वाला पल था।

लेकिन जैसे ही ये नाम लोगों की जुबान पर चढ़ा, कॉपी करने वालों का काफ़िला भी तैयार हो गया। मेहनत, आइडिया और रिसर्च छोड़िए, अब तो ट्रेंड यही है कि जो सामने चमकता दिखे, उसी को उठा लो।

और यही हुआ—29 अगस्त को रिपब्लिक भारत की ही एक और पूर्व एंकर ने बिल्कुल उसी नाम से अपना चैनल लॉन्च कर दिया—‘Clear Cut with Jyotsna’।

अब इसे आप इत्तेफाक कहेंगे या कॉपी-पेस्ट, ये आप पर है। लेकिन सच्चाई यही है कि आजकल रचनात्मकता की जगह कॉपी करने वालों की गाड़ी तेज़ भाग रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन