Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

क्लब हाउस कांड : लीक होने जैसी बात करना मूर्खता है!

अशोक कुमार पांडेय-

क्लबहाउस के बारे में कम जानते हैं शायद लोग। आई फ़ोन यूज़र्स के लिए एक ऐप है यह जहाँ लिख के नहीं, बोल के बातचीत होती है। अभी वहाँ एंट्री भी तभी है जब आपको कोई इन्वाइट करे। मुझे मित्र और फ़िल्म कलाकार दानिश हुसैन ने जोड़ा था।

कोई एक व्यक्ति रूम बनाता है, बाक़ी लोग पहुँचते हैं, कुछ को उस व्यक्ति द्वारा स्टेज पर बुला लिया जाता है जो बातचीत कर सकते हैं, बाक़ी नीचे से सिर्फ़ सुन सकते हैं।

जो तमाशा चल रहा है आज उसका क़िस्सा यह कि कल पत्रकार रोहिणी सिंह ने रूम बनाया जिसमें रवीश सहित कई लोग जोड़े गए। मैं सुनने पहुँचा था तो मुझे भी जोड़ लिया गया। तक़रीबन ढाई सौ लोग श्रोताओं में थे और बातचीत गोपनीय नहीं, खुली थी यानी सब सुन सकते थे। इससे जुड़ने के लिए रोहिणी सिंह ने बाक़ायदा अपील की थी।

इसी रूम में प्रशांत किशोर से कुछ सवाल पूछे गए बंगाल चुनावों को लेकर। मैं लगभग श्रोता की भूमिका में ही रहा। इसी बातचीत के कुछ सिलेक्टिव हिस्से मोबाइल से record करके वायरल किए गए हैं जिनमें प्रशांत बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव की बात कर रहे हैं। इसमें लीक होने जैसी बात करना मूर्खता है, लीक तब होता जब बातचीत छिपी होती।

बस जो लोग क्लबहाउस से परिचित नहीं हैं, उनके लिए यह स्टेट्स लगाया है। जिनके पास आई फ़ोन है, वे क्लबहाउस डाउनलोड करके जुड़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन