Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

हावभाव से तो डेंजर मूड में नहीं दिखे मामा

श्रीप्रकाश दीक्षित-

ऐसी बयानबाजी से गिर रही पद की गरिमा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का माफिया के खिलाफ आक्रामक और धमकी भरा बयान अख़बारों मे छपा है.पढ़ कर लगता है कि इसे तल्ख़ तेवरों के साथ बेहद गुस्से मे दिया गया होगा. इसके बरअक्स वीडियो खुलासा करता है की शिवराज हास परिहास के माहौल और मजाकिया अंदाज में धमकी दे रहे थे. जनता भी ठहाके लगा कर इसका भरपूर आनंद ले रही थी. वे बोले आजकल अपन खतरनाक मूड मे हैं और फारम मे भी.सुन लो रे, मध्यप्रदेश को छोड़ देना नहीं तो जमींन में गाड़ दूँगा दस फीट,पता नहीं चलेगा.


तो वीडियो देखसुन कर लग ही नहीं रहा की मामा खतरनाक मूड मे हैं. जिस माफिया को वे धमका रहे थे वो कमलनाथ के छोटे से कार्यकाल में रातोंरात तो फलाफूला नहीं है.उसकी विकास यात्रा मे मामा के तेरह बरस राज का भी योगदान होगा.!शिवराजजी की फ़िल्मी डायलागनुमा बयानबाजी नई नहीं है.पिछले कार्यकाल में वो कलेक्टरों को उल्टा लटका देने की धमकी दे चुके हैं. तब आरक्षण पर हाईकोर्ट के विपरीत फैसले के बाद शिवराजजी का बयान खासा मशहूर हुआ था की कोई माई का लाल आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है.

पद से हटने के तुरंत बाद उन्होंने बयान दिया था-घबराना नहीं, टाइगर अभी जिन्दा है.! तभी जब छिंदवाड़ा में शाम ढलने पर प्रशासन ने उनके हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी तो कुपित होकर उन्होंने कलेक्टर को पिट्ठू जैसे अभद्र संबोधन से धमकाया था.!

दैनिक भास्कर, नवदुनिया, पत्रिका और टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबरें देखें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन