Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला सिपाही संग होटल में धराए सीओ साहब भी डिमोट कर सिपाही बना दिये गये!

अनिल कुमार-

यह कृपा शंकर कनौजिया जी हैं! उन्नाव जिले में DSP थे। इन्होंने एक दिन विभाग से छुट्टी लिया और चले गए। CUG और पर्सनल नंबर दोनों स्विच ऑफ कर दिया।

कई दिन तक गायब होने के बाद बीवी जब ढूंढते हुए ऑफिस आई तो बोला गया कि साहेब तो छुट्टी पर चले गए हैं।

ढुंढाई शुरू हुई तो नही मिले।

फोन नंबर का लास्ट लोकेशन से ढूंढा गया तो पता चला कि वह एक होटल में महिला सिपाही संग रंगरेलियां मना रहे थे!

अब इनको डिमोट करके कांस्टेबल बना दिया गया है। इनका वर्तमान पता और पद है- आरक्षी, 26वीं वाहिनी, पीएसी गोरखपुर।

मैं सोच रहा था कि अगर मैं भी कन्नौजिया सर की तरह किसी रिपोर्टराइन के साथ होटल में पकड़ा जाता तो ससुरे दुनिया वाले मुझे भी विशेष संवाददाता से संवादसूत्र बना देते! वो तो अच्छा हुआ मैं पकड़ा ही नहीं गया!

(इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि अपना फोन ऑफ ना करें, और ऑफ करना इतना ही जरूरी हो तो सेम लोकेशन पर ऑफ ना करें, 32 किलोमीटर पहले दक्षिण में करें! नहीं तो इनकी तरह दक्खिन लग जायेंगे!)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन