Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

काक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया की ये तस्वीर वायरल है!

अशोक कुमार पांडेय-

काक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक बड़े प्यारे इंसान हैं। मनीष सिसोदिया जी के साथ उनकी तस्वीर मुझे बेहद क्यूट लगी।

Two men hug in front of a framed painting, one in a navy shirt and the other in a yellow shirt, smiling.

राघव चड्ढा भी बहुत क्यूट थे, तभी तो उनके फॉलोअर्स भी मिलियंस में थे।।

आंदोलन करने वालों पर चढ़ बैठने वाली गोदी मीडिया CJP को पाकिस्तानी खेल बताने की जगह जब सर माथे पर बिठा रही है तो मुझे 2013-14 की याद आ रही है!

कुछ बेसिक मुद्दे उठने दीजिए, जैसे आरक्षण, जैसे कश्मीर, वगैरह…

बाक़ी जाने क्या फूंक के लोगों ने अन्ना को गांधी बनाया था, भूल गया उस नशे का नाम मैं।

आपको याद है?

BBC News Hindi headline 'कौन हैं अभिजीत दीपक?' with a portrait of a man in a white shirt, followed by bullet points summarizing allegations: from Maharashtra's Sambhaji Nagar, worked with the Aam Aadmi Party for a few years, graduated from Boston University, currently in the United States but intends to advance this campaign.

मुझे नहीं मालूम कि सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम से जो आंदोलन चल रहा है, उससे कोई बड़ा बदलाव आएगा या नहीं। अभी तो मुझे उससे बहुत ज़्यादा उम्मीद नज़र नहीं आती। यह कहना भी मुश्किल है कि आगे चलकर यह क्या रूप ले सकता है और किस दिशा में जा सकता है।

हाँ, एक बात ज़रूर ध्यान खींचती है, यह जिस तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है, और जिस तरह आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इसे आगे बढ़ा रहे हैं, उससे मुझे अन्ना आंदोलन की याद आ गई।

अन्ना आंदोलन के समय भी मैं सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव था। उस दौर में फ़ेसबुक का इस्तेमाल ज़्यादा होता था, और सोशल मीडिया अन्ना समर्थकों से लगभग भरा हुआ दिखाई देता था। हर तरफ उसी की चर्चा रहती थी। इसलिए इस तरह की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता का तरीका और उसका असर मुझे कुछ हद तक समझ में आता है।

लेकिन जहाँ तक किसी बड़े नतीजे या कारनामे की बात है, वहाँ मुझे उम्मीद बहुत कम दिखाई देती है।
और अभी यह कहना भी जल्दबाज़ी होगी कि यह आंदोलन आगे कोई बड़ा असर छोड़ पाएगा या नहीं।

-मोहम्मद इकबाल

Cockroach at a podium wearing an AAP scarf and a paper hat, speaking into two microphones, as if giving a political speech.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन