Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डिप्टी एसपी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर एक करोड़ रुपये का मानहानि केस करने को शासन से अनुमति मांगी

रायबरेली के जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला ने बिना सोचे-विचारे, बिना प्रमाण एक डिप्टी एसपी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. इस बाबत कांग्रेस नेता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन आयोग और पुलिस आब्जर्वर को लंबा चौड़ा मेल लिखा. शासन-प्रशासन की तरफ से जब आरोपों की अपने स्तर पर जांच कराई गई तो ये सब बेबुनियाद पाए गए.

अपनी छवि धूमिल किए जाने और मानहानि किए जाने से आहत डिप्टी एसपी विनीत सिंह ने शासन से कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर मानहानि का मुकदमा करने की अनुमति मांगी है. डिप्टी एसपी ने इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय अधिवक्ता की मांग की है. साथ ही एक करोड़ रुपये की मानहानि का केस कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी पर करने को लेकर अनुमति चाही है.

ज्ञात हो कि रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह बेहद सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति हैं. मीडियाकर्मियों के बीच खासे लोकप्रिय डिप्टी एसपी विनीत की कानून के प्रति पक्षधरता के चलते कुछ नेता निजी रंजिश मान कर छवि बिगाड़ने के खेल में जुट गए हैं. मूलत: जौनपुर के रहने वाले और आईटी बीएचयू से पढ़े विनीत को उनकी सेवाओं की खातिर डीजीपी पिछले साल सम्मानित कर चुके हैं.

डिप्टी एसपी विनीत सिंह

पढ़ें वो पत्र जो डिप्टी एसपी विनीत सिंह ने रायबरेली के डीएम को भेजा है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. madan kumar tiwary

    May 13, 2019 at 5:20 pm

    For filing the defamation case no sanction from the government is required .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन