Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कांग्रेस ने आलोक शर्मा को सचिव पद से हटाया लेकिन प्रवक्ता पद बरकरार रखा है!

शकील अख्तर-

कांग्रेस नेता अहमदाबाद अधिवेशन के सफल होने के बाद खुशी मनाता हुआ वापस लौट ही रहा था कि पार्टी ने एक धमाका करते हुए गोदी मीडिया को काबू में रखने वाले नेता आलोक शर्मा को उनके सेक्रेटरी पद से हटा दिया।

आलोक शर्मा की पहचान राहुल गांधी विरोधी खबरों और झूठे विश्लेषणों का टीवी डिबेटों में मजबूती से विरोध करने वाले नेता प्रवक्ता की रही है।

बहुत खराब मैसेज गया देश भर में। लड़ने वाले को आगे बढ़ाने के बदले पीछे खींच लेना!


अभिरंजन कुमार-

कांग्रेस पार्टी सुधरने का ढोंग करती है, लेकिन सुधर नहीं पाती। उसने अपने अभद्र नेता आलोक शर्मा को सचिव पद से हटाया है, लेकिन पार्टी प्रवक्ता पद से नहीं हटाया है, जबकि महानुभाव के सारे अभद्र कारनामे पार्टी प्रवक्ता के तौर पर ही हुए हैं।

अक्सर मैं मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटता, लेकिन ध्यान रहे कि एक टीवी चैनल पर पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद उसने उन्हें प्रवक्ता पद से भी हटा दिया था।

देखें कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन