Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के घटिया ट्वीट की हो रही है चर्चा!

Sushobhit-

चंद रोज़ पहले जब अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प आया तो मोहम्मद रिज़वान ने उसके लिए एक ट्वीट किया था। यक़ीनन, बहुत नेक काम किया। पर ट्वीट के अंत में उसने एक बहुत अजीब बात कही। उसने लिखा- “समूचे मुस्लिम उम्मा पर अल्लाह रहमत करें!”

इस व्यक्ति को भूकम्प में मरने वालों का भी मज़हब दीख गया! अफ़ग़ानिस्तान मुस्लिम उम्मा का हिस्सा है, इसलिए उसने दु:ख जताया। ग़ैरमुस्लिम मुल्क में ज़लज़ला आता तो वह दु:ख नहीं जतलाता?

उसी अफ़ग़ानिस्तान ने आज पाकिस्तान को विश्वकप में हराकर उसे टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है!

कोई बात नहीं, रिज़वान मियाँ, जीत तो मुस्लिम उम्मा की ही हुई। घी तो खिचड़ी में ही ढुला। घर की ही बात ठहरी।

अब मुँह मत छुपाओ, ज़रा मुस्कराओ। मुस्कराकर अफ़ग़ानों को मुबारक़बाद दो!

कितनी घिनौनी बात है कि कोई अल्लाह से प्रार्थना करे तो यह कहे कि मुस्लिम उम्मा पर रहमत करना। बाकियों पर अल्लाह मियाँ रहमत नहीं करेंगे क्या? सर्वे भवन्तु सुखिन: नहीं बोलोगे क्या? चलो, कोई बात नहीं, रहमत नहीं, रहमत शाह ही सही!

हमास के हमले में मरने वाले 1400 यहूदियों के लिए यह आदमी कुछ नहीं बोला, गाज़ा को इसने अपनी जीत समर्पित की।
अपनी हार किसको समर्पित करोगे, मियाँ?

मुस्लिम उम्मा की जीत पर आज मैदान में नमाज़ नहीं पढ़ोगे, रिज़वान मियाँ?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन