Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दबंग दुनिया के कई एडिशन बंद करने की तैयारी, रायपुर पर गिरी गाज

खबर है कि दबंग दुनिया रायपुर से संपादक की विदाई के बाद प्रबंधन ने अब इस एडिशन को बंद करने का फैसला लेते हुए पूरी टीम को निकालने का मौखिक फ़रमान जारी कर दिया है.

इससे संपादकीय टीम में ही नहीं बल्कि ऑपरेटर, मार्केटिंग कर्मियों में भी रोजी रोटी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुटखा किंग किशोर वाधवानी की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है.

बढ़ते खर्च को देखते हुए मुम्बई, रायपुर, जबलपुर एडिशन को बंद करने की तैयारी की जा रही है. यह भी कयास लगाया जा रहा है कि एडिशन को ठेके पर भी दिया जा सकता है.  ऐसे में यहां के 2 वर्ष से कार्य कर रहे कर्मचारियों के सामने नौकरी का संकट पैदा हो गया है. संस्थान के मनमाने रवैये के खिलाफ समस्त कर्मचारियों ने तीन महीने की सैलरी सहित कई मांगों को लेकर पीएफ और श्रम कार्यालय में आवेदन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sachin mishra

    September 1, 2017 at 3:35 pm

    दबंग दुनिया ने ठीक सोचा जो समय रहते बंद करने का फैसला लिया। वैसे भी जरुरत थी कि रायपुर शहर से एक और बोझ का कम होना। वाकई सराहनीय निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन