Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जागरण जोश ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की गलत लिस्ट छापी है क्या? देखें

खुशदीप सहगल-

से करा रहा है मीडिया का एक बड़ा हाउस जागरण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी. इसकी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट देखिए.

आशा पारेख और रजनीकांत का नाम दो-दो जगह है. 2023 में रेखा को विजेता दिखाया गया है जबकि उन्हें अब तक ये पुरस्कार नहीं मिला है.

राष्ट्रीय दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती को मिला कर अब तक कुल 54 हैं और अभी तक 2022 तक के ही विजेता घोषित किए गए हैं. 2023 और 2024 के नहीं. जागरण जोश की इस लिस्ट के मुताबिक 2024 तक 74 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बंट चुके हैं.

2021 के लिए अभिनेत्री वहीदा रहमान और 2022 के लिए मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है.

रेखा को मुंबई वाला टटपूंजिया दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड मिला है असल राष्ट्रीय दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अब तक नहीं मिला है.

पत्रकारिता के नवांकुरों को भी ऐसी साइट्स से कंटेंट या फोटो लेने से पहले सोचना चाहिए. रिपोर्ट से सम्बंधित यह वीडियो भी देखिए…

https://www.youtube.com/watch?v=-ePsvCCd0FE

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन