Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मायावती की तरह अखिलेश यादव ने भी दाग धोने के वास्ते समय गलत चुना है…

Arvind K Singh : लक्ष्मण सिलवेनिया के बल्ब का एक विज्ञापन कभी काफी लोकप्रिय था- सारे घर के बदल डालूंगा। कुछ ऐसा ही अखिलेश यादव भी कर रहे हैं। नयी योजनाएं ला रहे हैं ताकि पुराने वायदों को लोग भूल सकें। लोगों को चुन-चुन कर हटा रहे हैं। ये काम वाकई बुरे नहीं है, बस मायावती की तरह समय गलत चुना है। उत्तर प्रदेश अब चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। कितना भी पुनीत काम करेंगे वह सब चुनावी अभियान का ही हिस्सा माना जाएगा।

xxx

राजकिशोर सिंह जी ने बस्ती जिले में हमारे गांव में बीते साल सूखा राहत रुकवा दी। कारण यह था कि उनके भाई को लोक सभा चुनाव में गांव के लोगों ने वोट नहीं दिया था। कारण उनके पिताजी थे जिन्होंने गांव में आकर चुनौती दे दी थी कि वे ऐसे गांवों को खरीद सकते हैं। इस बात का जवाब मिलना ही था। लेकिन जब यह बात मैने मुलायम सिंह जी बतायी तो उन्होंने पहले तो इसे माना ही नहीं। मैने कहा कि जांच करा लीजिए, तो आपको पता चल जाएगा कि आपके पार्टी के मंत्री किस तरह बदले की भावना से काम कर रहे हैं। अब तो वे कमीशनखोरी से लेकर बहुत से मामलों में शामिल हो कर हट गए हैं। इस नाते अधिक कुछ लिखना नहीं। समय ने उनका इलाज कर दिया है। संभव है वो अब हमेशा के लिए अस्ताचल में चले जाएं। हमारे इलाके के लोगों को भी सबक मिल गया है, जो धन दौलत और दारू पर उनको चुनते जा रहे थे।

राज्यसभा टीवी में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन