Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

दैनिक भास्कर के पत्रकारों को स्थापना दिवस के लिए करोड़ों जुटाने का टारगेट!

ग्वालियर – अगले महीने 6 अगस्त को दैनिक भास्कर ग्वालियर का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर प्रबन्धन 5-6 करोड़ रुपये का अलग कारोबार चाहता है और यहां के सम्पादकीय प्रभारी विपुल गुप्ता जो कुछ ही महीने पहले यहां आये है वो रिपोर्टिंग टीम को 1 से डेढ़ करोड़ रुपये लाने का टारगेट दे चुके हैं।

संपादक ने फरमान जारी कर दिया है कि कम से कम 15 लाख रुपये प्रति पत्रकार विज्ञापन चाहिये। जो विज्ञापन नहीं ला सकते उनको अवार्ड बेचने के लिए जोर दिया जा रहा है।

सम्पादक ने बागेश्वर धाम, कुबेरेश्वर धाम के महंतों से मिलने की स्कीम, आईआईएम इंदौर से कोर्स, दिल्ली में एक अवार्ड और कोलंबो में प्रदीप मिश्रा की कथा के पैकेज बेचने के टारगेट सभी को दिए हैं ये सभी पैकेज 4 लाख से 10 लाख रुपये तक के है अब पत्रकार खबरें कम इन पैकेजों के ग्राहक ज्यादा तलाश रहे हैं।

इसके अलावा सम्पादक वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं को अपने केबिन में बिठाकर रिपोर्टर के साथ ये डील कर रहे हैं।

नोट- इस मसले पर संपादक का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। हालांकि उधर से फोन रिसीव नहीं हुआ। जवाब आने पर दूसरा पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. प्रदीप शर्मा

    August 2, 2025 at 9:44 pm

    बहुत समय हो गया,अब समाचार पत्र अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं,विश्वसनीयता शून्य हो चुकी है,केवल कॉरपोरेट वाली दुकान चल रही है,पत्रकारिता से अब कोई सरोकार नहीं रह गया,बस रोज का सेट एजेंडा मिलता है उसी के अनुसार पूरा दिन चलना होता है,जैसे धोबी का गधा।अब कुत्ते भी भूखे मरेंगे,क्योंकि पत्तल तो पत्रकार चाट रहे हैं।गुस्ताखी माफ़,पर यही सत्य है।

  2. Joshi.jiii

    August 3, 2025 at 2:35 am

    अपना अपना मैनेजमेंट है!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन